{"_id":"6a00c6bb5ca9855b8b047359","slug":"bsp-meeting-on-15-hisar-news-c-128-1-svns1027-158168-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बसपा की 15 मई को होगी समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बसपा की 15 मई को होगी समीक्षा बैठक
Sun, 10 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 10 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक 15 मई को अग्रवाल कॉलोनी में निजी कार्यालय में होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनहित मुद्दों पर आगामी रणनीति तय करना है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर सीपी सिंह मौजूद रहेंगे। नेतराम, डॉ. महेंद्र जाजोरिया और प्रेम सिंह राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोकसभा प्रभारी रामसिंह प्रजापति भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामधन चौटाला करेंगे।
पार्टी नेतृत्व के अनुसार बैठक में संगठन विस्तार अभियान की समीक्षा की जाएगी। गांव, वार्ड, सेक्टर और बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने, सोशल मीडिया प्रचार मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
बसपा नेताओं का कहना है कि पार्टी सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ रही है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम और मायावती की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिशनरी भावना के साथ काम करने का आह्वान किया जाएगा।