फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   B.Sc, Nursing, ANM and GNM courses will start in GJU hisar

विद्यार्थियों के लिए मौका: हिसार जीजेयू में शुरू होंगे बीएससी, नर्सिंग, एएनएम व GNM के कोर्स, सीटें निर्धारित

Thu, 09 May 2024 10:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2024 10:59 AM IST
सार

हिसार शहर मेडिकल क्षेत्र में हब बना हुआ है। ऐसे में मेडिकल के क्षेत्र में नर्सिंग के विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। जीजेयू में नए सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कई कोर्स शुरू कराए जाएंगे

विज्ञापन
B.Sc, Nursing, ANM and GNM courses will start in GJU hisar
हिसार जीजेयू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए सत्र से मेडिकल कोर्स भी शुरू हो जाएंगे। नए सत्र से बीएससी नर्सिंग, एएनएम और जीएनएम के कोर्स शुरू किए जाएंगे। सभी कोर्सों में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। कोर्स शुरू होने के बाद विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एमओयू भी साइन किया जाएगा।

विज्ञापन


हिसार शहर मेडिकल क्षेत्र में हब बना हुआ है। ऐसे में मेडिकल के क्षेत्र में नर्सिंग के विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। जीजेयू में नए सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कई कोर्स शुरू कराए जाएंगे। ऐसे में ये मेडिकल के कोर्स भी एनईपी के तहत ही शुरू किए जा रहे हैं। इससे पहले विवि में मेडिकल लाइन में फिजियोथेरेपी विभाग भी चल रहा है।
विज्ञापन


रोजगार के मिलेंगे ज्यादा अवसर
बीएससी नर्सिंग, एएनएम और जीएनएम कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की मेडिकल लाइन में मांग ज्यादा रहती है। शहर में भी कई बड़े-बड़े अस्पताल हैं, जहां पर नर्सों की मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों के साथ होगा एमओयू
विद्यार्थियों की ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के लिए शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों के साथ विवि एमओयू साइन करेगी। इससे इस फील्ड के विद्यार्थियों को फायदा भी पहुंचेगा और रोजगार के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

नए सत्र से बीएससी नर्सिंग, एएनएम और जीएनएम के कोर्स 30-30 सीटों के साथ शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सों की मांग ज्यादा होने के कारण रोजगार के भी ज्यादा अवसर हैं। -प्रो. जसप्रीत, विभागाध्यक्ष, फिजियोथेरेपी, जीजेयू।


मेडिकल के क्षेत्र में बढ़ते रोजगार की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय में नए मेडिकल कोर्स बीएससी नर्सिंग, एएनएम और जीएनएम के कोर्स नए सत्र से शुरू करवाए जाएंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ से ये कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को शहर में ही ये कोर्स उपलब्ध करवाना और उन्हें शहर में ही रोजगार दिलवाना इसका उद्देश्य है। -प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति जीजेयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed