फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother-in-law shot at the husband, saved life by hiding in the bathroom

Hisar News: साले ने जीजा पर चलाई गोली, बाथरूम में छिपकर बचाई जान

Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot at the husband, saved life by hiding in the bathroom
हांसी। शहर के आर्य नगर में दंपती विवाद के चलते सोमवार देर रात साले ने अपने जीजा पर गोली चला दी। घटना के दौरान जीजा ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई जबकि चली गोली बाथरूम के दरवाजे में जा लगी। पुलिस ने मौके से गोली का खाली खोल बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार देर रात करीब पौने एक बजे की है। आर्य नगर निवासी गुरदीप ने पुलिस को बताया कि दिन में उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी का भाई हिसार निवासी कमलदीप चेची घर आया और अपनी बहन को साथ ले गया। आरोप है कि रात करीब एक बजे कमलदीप दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। घर में घुसते ही कमलदीप ने गुरदीप पर फायर कर दिया। जान बचाने के लिए गुरदीप बाथरूम में छिप गया। गनीमत रही कि गोली बाथरूम के दरवाजे पर जा लगी। इसके बाद उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कमलदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed