फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: High Court seeks status report from ADGP Special Vigilance

रिश्वत प्रकरण : हाईकोर्ट ने एडीजीपी स्पेशल विजिलेंस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: High Court seeks status report from ADGP Special Vigilance
हिसार। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को 5.80 लाख के रिश्वत प्रकरण में आरोपी सीआईए-2 के सिपाही अजय की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई। अदालत ने वीरवार को एडीजीपी स्पेशल विजिलेंस से स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।गौरतलब है कि हरियाणा एंटी करप्शन टीम ने सेक्टर 1-4 में छापा मारकर उकलाना के लितानी गांव निवासी रिछपाल (बिचौलिए) को 5.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामले में सीआईए टू के प्रभारी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पेट्रोल पंप संचालक को झूठे केस में फंसाने के मामले में रिछपाल को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने उकलाना के अमन लितानी को 5 लाख 80 हजार रुपये देकर आरोपियों को पास भेजा था। अमन ने रिछपाल से संपर्क किया और उसे सेक्टर 1-4 के पास बुलाया था।अमन ने जब रिछपाल को रुपये दिए टीम ने उसे पकड़ लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed