फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: Complainant wrote letter to DGP, SP and SHO

रिश्वत मामला : शिकायतकर्ता ने डीजीपी, एसपी और एसएचओ को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bribery case: Complainant wrote letter to DGP, SP and SHO
रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज हुए आज एक महीना हो चुका है, लेकिन अभी तक विजिलेंस टीम उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शिकायतकर्ता ने डीजीपी, एसपी और एसएचओ को पत्र लिख विजिलेंस की जांच पर संदेह जताया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हांसी के रामायण गांव निवासी रामबिलास ने मांग की है कि आरोपी सुरेश चौधरी के लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाएं। जवाब दो-हिसाब दो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सरदाना ने बताया कि लुकआउट नोटिस जारी होने से सुरेश चौधरी के जगह-जगह पोस्टर जारी होंगे, जिससे उसे पकड़ने में विजिलेंस को आसानी होगी। उन्होंने पत्र में मांग की है कि मामले में क्रप्शन एक्ट की धारा 11 व 12 जोड़ी जाए और धारा 18 के तहत सुरेश चौधरी की प्रॉपर्टी की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

जांचकर्ता पर सुरेश चौधरी से मिलीभगत के आरोप
शिकायतकर्ता रामबिलास ने आरोप लगाया कि मामले में जांचकर्ता इंस्पेक्टर अनिल सोढी जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। वह सुरेश चौधरी को बचाने की फिराक में हैं। आरोप है कि इंस्पेक्टर अनिल सोढी ने सुरेश चौधरी से मिलीभगत कर रखी है। इसी उद्देश्य से इस मामले में धाराएं भी पूरी नहीं लगाई गई थी। अदालत के आदेश के बाद भी अभी सिर्फ धारा 120बी ही जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में धारा 120बी जोड़ी गई है। बाकी धाराएं वकील से विचार कर जोड़ दी जाएंगी। - जांचकर्ता, इंस्पेक्टर अनिल सोढी, विजिलेंस, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed