{"_id":"6893a44dc72f4d48380011a5","slug":"bphu-started-in-civil-hospital-now-all-types-of-tests-will-be-done-under-one-roof-hisar-news-c-21-hsr1020-682552-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नागरिक अस्पताल में बीपीएचयू हुई शुरू, अब एक ही छत के नीचे होगी सभी तरह की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नागरिक अस्पताल में बीपीएचयू हुई शुरू, अब एक ही छत के नीचे होगी सभी तरह की जांच
Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में खंड सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई (बीपीएचयू) को आमजन के लिए खोल दिया गया है। यहां पर नागरिक अस्पताल में बनी चारों लैब को शिफ्ट कर दिया गया है। अब मरीजों को जांच के लिए नमूने देने के लिए अलग-अलग कमरों में नहीं जाना पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सभी तरह की जांच होगी। इसके साथ वहां पर रक्त संग्रहण यूनिट को भी शिफ्ट किया गया है।
दो दिन से यहां पर लैब की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। यहां पर रक्त जांच करने वाली मशीनों को भी रखा गया है। इससे पहले अस्पताल में चारों लैब अलग अलग कमरों में बनी हुई थी। यहां पर गर्भवती महिलाओं, टीबी के मरीजों, सामान्य जांच के लिए अलग अलग लैब है। मरीज को सामान्य रक्त जांच, टीबी जांच, बॉयोकेमिस्ट्री जांच के लिए अलग अलग कमरों में जाना पड़ता था। जिससे उन्हें परेशानी होती थी। अब एक ही छत के नीचे सभी तरह के सैंपल एक साथ लिए जा सकेंगे। वहीं मरीजों को अलग अलग कमरों में नहीं जाना पड़ेगा। जांच की रिपोर्ट भी यहीं से मिलेगी। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में रक्त संग्रहण यूनिट भी है। जिसमें 10 से 20 यूनिट रक्त स्टोर किया जाता है। इस यूनिट को भी लैब के साथ शिफ्ट किया गया है। जहां पर मरीजों की रक्त जांच के बाद रक्त दिया जाएगा। इस बीपीएचयू का औपचारिक रूप से शुभारंभ होना बाकी है।
बीपीएचयू के निर्माण पर कुल 36 लाख रुपये खर्च हुई हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो वर्ष पहले प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को 2023 के अंत में मंजूरी मिली थी। बीते वर्ष मई महीने में लोकनिर्माण विभाग ने इसका निर्माण शुरू किया था। यह यूनिट 2660 स्कवेयर फिट जमीन में बनी है। करीब एक महीना पहले इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया गया।
विज्ञापन
वर्जन
बीपीएचयू में सभी लैब को शिफ्ट करवाया जा रहा है। अब सभी तरह की जांच वहीं पर होगी व रिपोर्ट भी वहीं से मिलेगी। औपचारिक शुभारंभ जल्दी करवाया जाएगा।- डॉ़ राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल