फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   boy accident, boy accident in hisar, three year old boy fell in manhole in hisar, hisar

मैनहोल में गिरा तीन साल का मासूम, गंभीर

Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 03 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
boy accident, boy accident in hisar, three year old boy fell in manhole in hisar, hisar
मैनहोल में गिरा तीन साल का मासूम - फोटो : bureau

बरवाला चुंगी के पास एक मजदूर का बच्चा सीवरेज मैनहोल में गिर गया। सीवरेज में गिरने के बारे में उसके साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। करीब 15 मिनट तक सीवरेज के अंदर गिरे बच्चे को परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन गंभीर हालात को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय कुलदीप बरवाला चुंगी के पास खेल रहा था। सड़क पर खेलते समय वह एक खुुले मैनहोल में जा गिरा। उसके साथ दो अन्य बच्चे भी थे। वे कुलदीप के माता-पिता के पास भागे और मामले के बारे में सूचना दी। परिजनों ने उसे किसी तरह सीवरेज से बाहर निकाला। हालांकि बच्चे की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसे जाते ही तुरंत ऑक्सीजन लगाई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मासूम की हालत गंभीर बनी हुई थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जब बच्चा अस्पताल आया तो कुछ हालत ठीक थी। धीरे-धीरे उसकी हालत और खराब होने लगी। गंभीर हालात को देखते उसे रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलगेट एरिया में हो चुकी है बच्चे की मौत
सीवरेज के खुले मैनहोल में गिरने से पहले भी मिलगेट एरिया में एक मासूम की मौत हो चुकी है। इस मामले के बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा। शहर में कई स्थानों पर अभी भी मैनहोल खुले रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed