Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boxer Ashish wins silver in Khelo India University Games

Hisar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सर आशीष ने जीती चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Boxer Ashish wins silver in Khelo India University Games
हिसार। रजत पदक के साथ बॉक्सर आशीष सैनी।
हिसार। राजस्थान के भरतपुर में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बॉक्सर आशीष सैनी ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। 69 किलोग्राम भारवर्ग में आशीष सैनी का फाइनल मुकाबला जीजेयू के अंकित के साथ हुआ। इस मुकाबले में 5-0 से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

आशीष आदमपुर में सुभाष चंद्रा फाउंडेशन में कोच लक्ष्मण रावत के पास अभ्यास कर रहा है। चैंपियनशिप एक दिसंबर से 5 तक आयोजित हुई थी। प्रशिक्षण केंद्र पहुंचने पर आशीष का स्वागत किया जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में आशीष ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के बॉक्सर अमित को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

कोच लक्ष्मण रावत ने बताया कि 2014 की बात है। आशीष आदमपुर के शांति निकेतन स्कूल में पढ़ता था। उस समय मैं और पूर्व जिला खेल अधिकारी सूबे सिंह बेनीवाल बच्चों को जागरूक करने स्कूल में गए थे। वहां बच्चों को बॉक्सिंग के प्रति जागरूक किया। उसके बाद आशीष ने फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ बॉक्सिंग शुरू कर दी। धीरे-धीरे आशीष की रूचि बढ़ती गई और बॉक्सिंग को ही अपना कॅरिअर चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार सीबीएसई नेशनल में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्सर आशीष 2016 और 2017 में सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुका हैं। वहीं, तीन बार इंटर कॉलेज स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीन माह पहले ही खेल कोटे से आशीष की रेलवे में नौकरी लगी है। कोच लक्ष्मण रावत ने बताया कि आशीष अब तक कई पदक जीत चुका है, जिसमें ज्यादातर स्वर्ण पदक शामिल हैं।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पदक के आधार पर हुआ था चयन
बॉक्सर आशीष सैनी ने बताया कि दिसंबर 2024 में बठिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप हुई थी। इसमें उन्होंने रजत पदक जीता था। इस पदक के आधार पर उनका चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए किया गया। अब इस चैंपियनशिप में भी उन्होंने ने रजत पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed