फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Both deep freezers of Civil Hospital Hisar are fine

Hisar News: नागरिक अस्पताल हिसार के दोनों डीप फ्रीजर ठीक, अब नहीं घुसेंगे चूहे

Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Both deep freezers of Civil Hospital Hisar are fine
हिसार में नागरिक अस्पताल के डीप फ्रीजर को ठीक करते इंजीनियर।
हिसार। नागरिक अस्पताल के शवगृह के सामने बने कमरों में रखे दोनों डीप फ्रीजर ठीक करने के लिए मंगवार सुबह अंबाला से एक इंजीनियर पहुंचा। पूरे दिन इंजीनियर जोनी अपने सहयोगी के साथ डीप फ्रीजर ठीक करने में लगा रहा। इस दौरान सामने आया कि चूहे फ्रीजर के अंदर केमिकल पदार्थ से बनी एक लेयर को कुतरकर अंदर घुस रहे थे। चूहों ने कई तारों को भी काटा हुआ था, जिस कारण फ्रीजर के पीछे चलने वाला पंखा भी बंद था।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार रात एक हवालाती की मौत के बाद उसके शव को डीप फ्रीजर के अंदर रखा थ। रविवार को शव फ्रीजर से बाहर निकाला तो पता चला कि चूहों ने हाथ-पैर, गले सहित कई अंगों पर जख्म बना दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लि.(एचएमएससीएल) को डीप फ्रीजर ठीक करने के लिए पत्र लिखा। अंबाला से आए इंजीनियर ने शाम तक दोनों डीप फ्रीजर को ठीक कर दिया। इसके पीछे लगे पंखे को भी ठीक किया गया है। जिस छेद से चूहे अंदर घुसे थे, उसको बंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed