फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Booster dose free, but still slow

बूस्टर डोज मुफ्त, फिर भी रफ्तार सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Booster dose free, but still slow
हिसार। कोरोना की आशंकित चौथी लहर के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में बुधवार से 18 से 59 आयुवर्ग के लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। टीबी अस्पताल और सेक्टर 1-4 के सरकारी अस्पताल में भी डोज लगाई जा रही है। कैंप लगवा चुकी संस्था स्वास्थ्य विभाग के पास डिमांड भेज कर कैंप लगवा सकेंगी। अभी तक 60 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए ही बूस्टर डोज उपलब्ध थी। उससे कम आयु के लोगों के लिए डोज के लिए शुल्क लिया जा रहा था। 60 साल से अधिक आयु वर्ग में लक्ष्य का 3 प्रतिशत बूस्टर टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 12 से 14 साल तक के किशोरों का टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से पहले 60 साल से ऊपर से आयुवर्ग को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जा रही थी। 18 से 59 साल तक के लोगों को पैसे देकर निजी अस्पताल में बूस्टर डोज लगवानी पड़ रही थी। बुधवार से सरकारी अस्पतालों में 18 से 59 साल के लोगों को निशुल्क बूस्टर लगानी शुरू कर दी है। पहले दिन 63 लोगों ने बूस्टर डोज ली। डिप्टी सीएमओ चिकित्सक तरुण ने बताया कि मंगलवार रात को 18 से 59 साल तक आयुवर्ग को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने के आदेश मिले है। बुधवार सुबह से लोगों को बूस्टर डोज लगानी शुरू कर दी है। संस्थाओं की ओर से मिली डिमांड के अनुसार कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना का एक नया केस सामने आया
जिला सर्विलांस ऑफिसर चिकित्सक सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 7 और रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 23 हजार 193 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 70 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 884 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 और तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है। तीनों लहरों में अब तक कुल 1179 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक का आकंड़ा
आयुवर्ग लक्ष्य पहली डोज प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
12 से 14 53480 12056 23 1545 03
15 से 17 85000 56897 67 28431 33
18 से 44 833305 798663 96 583587 70
45 से 60 273643 263096 96 210778 77
60 से ऊपर 188442 171068 91 136264 72
अमर उजाला कार्यालय में 7 को कैंप
अमर उजाला के अर्बन इस्टेट स्थित कार्यालय में शनिवार 7 मई को टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें 18 से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए तीनों डोज उपलब्ध रहेंगी। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक यह कैंप लगाया जाएगा। यहां कौवैक्सीन, कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed