फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of unidentified woman found tied in sack in Hisar Bas, police investigated missing person reports

Hisar: बास में बोरी में बंधा मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस ने गुमशुदा मामलों की रिपोर्ट खंगाली

Wed, 10 Jul 2024 02:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 Jul 2024 02:45 PM IST
सार

हिसार के गांव बड़छप्पर के पास मालवी स्मैण माइनर में एक बोरी  पड़ी हुई मिली। खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने बुधवार को माइनर में एक बोरी पड़ी हुई देखी और उसमें बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बास पुलिस को दी तो बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Body of unidentified woman found tied in sack in Hisar Bas, police investigated missing person reports
महिला का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के बास क्षेत्र में पुट्ठी माईनर में बोरी में बंधी एक अज्ञात महिला का शव मिला है। वहीं अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस महिला की पहचान कराने में काफी कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। बास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। महिला के शव को पहचान के लिए हांसी नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बड़छप्पर के पास मालवी स्मैण माइनर में एक बोरी  पड़ी हुई मिली। खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने बुधवार को माइनर में एक बोरी पड़ी हुई देखी और उसमें बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बास पुलिस को दी तो बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरी को माइनर से बाहर निकलवाया और बोरी को खोला तो उसमें से महिला का शव निकाला। थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने इसकी सूचना नारनौंद के डीएसपी राज सिंह को दी। जिसके बाद डीएसपी राज सिंह भी मौके पर पहुंचे। महिला का शव 4 से 5 दिन पुराना लग रहा है। उसके दाएं हाथ पर एक टैटू बना हुआ है और पवन नाम लिखा हुआ है। वहीं पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया और एफएसएल की टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


सभी गुमशुदा मामलों की रिपोर्ट खंगाली जा रही 
मृतका की पहचान के लिए आसपास के सभी जिलों में उसकी तस्वीर भेजी गई है। साथ ही जिले के सभी थानों व ग्रुपों में गुमशुदा की शिकायत पर नजर बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगा पुलिस उस पर त्वरित कार्रवाई करेगी। पवित्र कुमार, थाना प्रभारी बास।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed