फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   body of three year-old girl was found in a pond in Satrod Khas of Hisar

Hisar: सातरोड़ खास के जोहड़ में मिला तीन साल की बच्ची का शव, सोमवार को घर के बाहर खेलते समय हुई थी गायब

Tue, 17 Dec 2024 12:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच आरंभ की। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामसरा जोहड़ में बच्ची के शव को देखा तो उसके परिजनों को इस बारे में बताया।

विज्ञापन
body of three year-old girl was found in a pond in Satrod Khas of Hisar
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के साथ लगते सातरोड़ खास गांव के रामसरा जोहड़ में मंगलवार सुबह तीन साल की बच्ची तमन्ना का शव मिला। पता चलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में लेकर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सातरोड़ खास निवासी सरजीत की तीन साल की बेटी तमन्ना सोमवार दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी। घर के बाहर खेलते समय अचानक वह गायब हो गई। काफी देर तक परिजनों को तमन्ना नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे गांव में तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला तो परिजन सदर थाना पहुंचे।
विज्ञापन




परिजनों ने तमन्ना की गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच आरंभ की। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने रामसरा जोहड़ में बच्ची के शव को देखा तो उसके परिजनों को इस बारे में बताया। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed