फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Blood boiled on seeing Rajbala-Ashok together

Hisar News: राजबाला-अशोक को साथ देखते ही खून खौल उठता था

Thu, 04 May 2023 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 04 May 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Blood boiled on seeing Rajbala-Ashok together
हिसार। लांधड़ी गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी रोशन को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान कुल्हाड़ी बरामद करनी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजबाला और अशोक को एकसाथ देखते ही उसका खून खौल उठता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लांधड़ी गांव निवासी रोशन और उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल से अलग रहते थे। करीब छह महीने से आरोपी की पत्नी राजबाला गांव के ही अशोक के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। साथ रहने के लिए वे गांव से चले गए थे। करीब एक माह पहले दोबारा गांव आए। आरोपी जब अपनी पत्नी को अशोक के साथ देखता तो तैश में आ जाता। जब उसे पता चला कि राजबाला गर्भवती है तो उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। बुधवार सुबह जब राजबाला पीएचसी में गई तो उसने मौका पाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

दंपती के आरोपियों के करीब पहुंची पुलिस
वहीं, अग्रोहा खंड के गांव कनोह में मंगलवार देर शाम को पति रामचंद्र और पत्नी रेणु की तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की 4 टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। बता दें कि कनोह गांव के रहने वाले जसबीर की पत्नी रेणु ने उसे तलाक देकर गांव के ही रामचंद्र से कोर्ट में अंतरजातीय विवाह कर लिया था। शादी के रामचंद्र और रेणु दोनों ढाणी में रहते थे। इसी बात से नाराज जसबीर ने साथियों के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed