फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Block samiti, block 2, hisar, hindi news, election, Hansraj, hisar

हिसार सेकेंड में हंसराज बैनीवाल बने चेयरमैन

Wed, 30 Mar 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 30 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Block samiti, block 2, hisar, hindi news, election, Hansraj, hisar
हिसार सेकेंड में हंसराज बैनीवाल बने चेयरमैन - फोटो : bureau

हिसार सेकेंड ब्लॉक में भाजपा समर्थित हंसराज बैनीवाल 27 वोट लेकर चेयरमैन के पद पर कब्जा कर लिया। रविंद्र रॉकी 16 वोट लेकर वाइस चेयरमैन बने। हिसार सेकेंड के दोनों पदों पर भाजपा अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही। इन दोनों ने पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के चंडीगढ़ आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया था।

विज्ञापन


हिसार सेकेंड ब्लॉक के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ। एसडीएम अशोक बंसल की अध्यक्षता में चेयरमैन पद के लिए नामांकन मांगे गए। वार्ड दो से विजेता बालसमंद निवासी हंसराज बैनीवाल ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरा। वार्ड 27 से ब्लॉक समिति सदस्य जयबीर नूनिया ने भी चेयरमैन पद के लिए नामाकंन किया। ईवीएम के जरिए वोटिंग कराई, जिसमें हंसराज बैनीवाल को 27 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन


इसके बाद वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन मांगे गए। इसमें चार सदस्यों ने नामांकन किया, जिसमें रविंद्र रॉकी 16 वोट लेकर वाइस चेयरमैन बने। वार्ड छह से सदस्य सुशीला देवी को 8, वार्ड चार से सदस्य सतबीर को 4 तथा वार्ड तीस से सदस्य अनुपाल को 2 वोट मिले। एसडीएम अशोक बंसल ने विजेताओं के नाम घोषित किए। मतदान के बाद ईवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर बैठे रहे पति, मोबाइल पर देते रहे निर्देश
मीटिंग के समय महिला सदस्यों के पति व परिजनों को बाहर बैठाया गया। करीब दो बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। महिला सदस्यों के पति मोबाइल से ही अपनी पत्नियों को निर्देश देते दिखे। चार बजे बाद विजेता चेयरमैन, वाइस चेयरमैन बाहर निकले। चुनाव को लेकर बड़ी संख्या हंसराज बैनीवाल समर्थक आए हुए थे। जीत के बाद इन लोगों ने भाजपा जिंदाबाद, कैप्टन अभिमन्यु जिंदाबाद के नारे लगाए।

भाजपा ने बनाई जीत की रणनीति
हंसराज बैनीवाल करीब एक सप्ताह पहले वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के चंडीगढ़ आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने 22 सदस्यों का समर्थन अपने साथ दिखाया था। उसी दिन चेयरमैन के लिए दूसरे दावेदार रविंद्र रॉकी भी कुछ सदस्यों को लेकर पहुंचे थे। जिस पर कैप्टन अभिमन्यु ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अजय सिंधु को हिसार सेकेंड ब्लॉक के लिए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी दी।

अजय सिंधु से विमर्श करने के बाद रविंद्र रॉकी ने वाइस चेयरमैन पद के लिए सहमति जाहिर कर दी। तय रणनीति के अनुसार हंसराज बैनीवाल ने चेयरमैन तथा रविंद्र रॉकी ने वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन किया, जिसमें भाजपा दोनों पदों पर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही।

चेयरमैन ने भाजपा नेतृत्व पर जताया भरोसा
बीडीसी चेयरमैन हंसराज बैनीवाल ने अपनी जीत के लिए प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेेशाध्यक्ष सुभाष बराला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व पर उन्हें भरोसा है। इनकी अगुवाई में अपने वार्ड में विकास कराएंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर सहयोग करने वाले अजय सिंधु, मनदीप मलिक, केएल रिणवा, योगेश सिहाग, रवि सैनी, कृष्ण बिश्नोई, मदन रावलवासिया का धन्यवाद किया। इस मौके पर बाबूलाल अग्रवाल, एडवोकेट विनोद गोयत, सुरेश धूपवाला, अनिल सैनी, दलबीर फौगाट, कृष्ण खटाना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्टूडेंट रविंद्र रॉकी को वाइस चेयरमैन का ताज
डीएन कॉलेज के स्टूडेंट रविंद्र रॉकी ब्लॉक समिति सदस्य बनने के बाद वाइस चेयरमैन बनने में कामयाब रहे। रविंद्र रॉकी ने चेयरमैन पद के लिए तैयारी की थी। इसमें वह कुछ सदस्यों को लेकर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के हिसार तथा चंडीगढ़ निवास पर पहुंचे थे।


भाजपा में पूर्ण आस्था जताते हुए रविंद्र रॉकी ने भाजपा की ओर से निर्देश मिलने के बाद चेयरमैन पद की बजाए वाइस चेयरमैन बनना स्वीकार किया। रविंद्र रॉकी ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, अजय सिंधु, मनदीप मलिक का विशेष आभार व्यक्त किया। वाइस चेयरमैन रविंद्र रॉकी ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में विकास कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed