फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Block level youth parliament program at GGSSS Aryanagar

Hisar News: जीजीएसएसएस आर्यनगर में ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम

Sun, 03 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Block level youth parliament program at GGSSS Aryanagar
हिसार। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीजीएसएसएस) आर्यनगर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं देशभक्ति की भावना का विकास होता है। उन्होंने इस कार्यक्रम को लोकतंत्र की सशक्त नींव बताया। राजनीतिशास्त्र की प्रवक्ता सुचेता कौशिक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधि पूरी कराई गई। कार्यक्रम में डॉ. अजय लोहान, डॉ. सत्यदेव सिहाग एवं अनीता निर्णायक रहीं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान संतलाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed