{"_id":"6ac69b42b2bb6e4df70e16f1","slug":"blo-disposed-of-8000-pending-notices-hisar-news-c-21-hsr1020-968058-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएलओ ने 8 हजार लंबित नोटिसों का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएलओ ने 8 हजार लंबित नोटिसों का किया निपटारा
विज्ञापन
हिसार। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान लंबित नोटिसों के निपटारे के विशेष शिविरों का आयोजन हो रहा है।बुधवार को आयोजित विशेष शिविर के दौरान बीएलओ ने करीब 8 हजार लंबित नोटिसों का निपटारा किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि 9 अक्तूबर तक विशेष शिविर लगेंगे। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इन शिविरों में संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। बीएलओ घर-घर जाकर भी लंबित नोटिसों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे। महेंद्र पाल ने मतदाताओं से अपील की कि वह निर्धारित तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर या संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर लंबित नोटिसों का निपटारा सुनिश्चित करें।