फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP worker arrested for murder by firing

Hisar News: फायरिंग कर हत्या करने वाले भाजपा कार्यकर्ता को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP worker arrested for murder by firing
हिसार। उकलाना मंडी में फायरिंग कर एक युवक की हत्या और कई लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप उर्फ सोनू सोनी को गिरफ्तार किया है। वार्ड-9 निवासी आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर का देसी कट्टा, एक लाइसेंसी पाइप गन पिस्तौल और 52 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उकलाना थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि 4 मई को प्रदीप ने उकलाना मंडी स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान के पास शिकायतकर्ता मुकेश कुमार और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। हमले में शुभम, विवेक उर्फ जतिन, पवन, सोनू और मोनू को गोलियां लगी थीं। गोली लगने से शुभम की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आपसी कहासुनी के बाद आरोपी ने अपनी गाड़ी के पास से अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस टीम ने आरोपी को थाना आजाद नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed