फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP veterans took feedback for city council elections

नगर परिषद के चुनाव के लिए भाजपा के दिग्गजों ने लिया फीडबैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP veterans took feedback for city council elections
हांसी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक वीरवार को हिसार प्रभारी मनीष ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर पालिका, नगर परिषद चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि नगर परिषद चुनाव मेें भारतीय जनता पार्टी समर्थित ही चेयरमैन बनेगा। हम पूर्व पार्षदों, पार्टी के कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं। किस व्यक्ति को हांसी से नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ाया जाएगा, इस बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। भाजपा शासनकाल में हांसी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं, जिसकी बदौलत ही हम चुनाव में जनता के बीच में जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हमारा प्रत्याशी चुनाव जीतकर नगर परिषद चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठेगा। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच है कि पिछली पंक्ति के व्यक्ति को आगे लाया जाए। सबका साथ, सबका विकास किया जाए, हर गरीब व्यक्ति को पांच किलो के हिसाब से मुफ्त में अनाज मिले। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मीनू मुवाल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुनील सैनी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि प्रेम कामरा, पूर्व पार्षद सोनू बिढ़लान, पूर्व पार्षद डॉ. राहुल ,पूर्व पार्षद अनुराग चौधरी, पूर्व पार्षद सोनू जांगड़ा, पूर्व पार्षद रमेश मदान, पूर्व पार्षद अशोक ढालिया, पूर्व पार्षद विनोद सिंगला, पूर्व पार्षद सुमन रानी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैठक के बाद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन के प्रतिनिधि रिंकू सैनी के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हिसार विधायक कमल गुप्ता, विधायक विनोद भयाना, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह, सोनाली फोगाट, बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बेंदा साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed