{"_id":"60fc5cf38ebc3e5862586613","slug":"bjp-leader-sonali-phogat-siege-hisar-news-hsr6070083166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंडावास में बैठक लेने पहुंचीं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंडावास में बैठक लेने पहुंचीं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसमंद/हिसार। गांव सुंडावास में शनिवार को भाजपा संगठन की मंडल स्तरीय बैठक लेने पहुंचीं भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आयोजन स्थल का घेराव कर नारेबाजी की। आरोप है कि ग्रामीणों ने बैठक स्थल की बिजली सप्लाई काट दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में टकराव की आशंका के चलते पुलिस बल को तैनात किया गया। इस दौरान भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने फेसबुक पर लाइव आकर विरोध की तस्वीरें दिखाईं।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट, मंडल अध्यक्ष भूप सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार को गांव सुंडावास में भाजपा संगठन की मंडल स्तरीय की बैठक के लिए पहुंचे। गांव स्थित अनुसूचित वर्ग की चौपाल में यह बैठक हो रही थी। सुबह करीब 11 बजे जब ग्रामीणों को बैठक की जानकारी मिली तो वह नारेबाजी करते हुए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भाजपा नेताओं की शिकायत पर बालसमंद चौकी प्रभारी सिकंदर, सदर थाना प्रभारी मनदीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। कुछ महिलाओं ने मीटिंग स्थल तक जाने का प्रयास किया लेकिन महिला पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
भाजपा नेत्री ने ग्रामीणों पर आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को गाली दी जा रही है। बैठक के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां से सुरक्षित रवाना किया। बता दें कि सोनाली फोगाट विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी थीं। वह कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई से चुनाव हार गई थीं। बालसमंद के ग्रामीणों को पाकिस्तानी कहना, मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह को सैंडल से पीटने, फेसबुक पर किसानों पर दिए विवादित बयान के लिए वह सुर्खियों में रही हैं।