फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP government attempting to suppress the voice of women's rights: Pearl Chaudhary

महिला अधिकारों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही भाजपा सरकार : पर्ल चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP government attempting to suppress the voice of women's rights: Pearl Chaudhary
कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत  करते महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी। 
हिसार। हरियाणा कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तीकरण की केवल बातें करती है लेकिन जब महिलाएं अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं तो पुलिस के माध्यम से उनका दमन किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिसार में आंदोलनरत महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेने और पुलिस वाहनों में ले जाने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस भवन पहुंचने पर उनका स्वागत करते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस हर संघर्ष में उनके साथ है।
विज्ञापन

पर्ल चौधरी ने कहा कि दिल्ली में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं की जवाबदेही तय हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण कानून लागू करने में विफल रही है और केवल प्रचार की राजनीति कर रही है। देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस दौरान निर्मल बल्हारा, मुकेश श्योराण, धनपति हुड्डा, प्रेरणा, गीता आहूजा, रुकेश पुनिया, कृष्णा दुग्गल और सरोज श्योराण आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed