फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP and RSS will collapsed, if reservation canceld - Tanwar

आरक्षण को समाप्त किया तो भाजपा, आरएसएस दोनों खत्म हो जाएंगे

Sun, 15 Nov 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP and RSS will collapsed, if reservation canceld - Tanwar

शहर के गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में पं. जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती के समापन समारोह के मौके पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा।

विज्ञापन


आरक्षण समाप्त करने के मुद्दे पर भाजपा को चेतावनी दी गई, वहीं असहिष्णुता पर लोगों से कांग्रेस के साथ खड़े होने की अपील की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरएसएस, भाजपा ने आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया तो वे दोनों ही खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश को असहिष्णुता की ओर धकेला जा रहा है। लोग अपने मेडल वापस लौटा रहे हैं। देश को अंधकारमय भविष्य से बचाने के लिए उन्होंने लोगों से कांग्रेस के साथ खड़े होने की अपील की।
विज्ञापन


जयंती समापन समारोह के मौके पर आयोजित कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय समारोह में सीएलपी लीडर किरण चौधरी, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक तंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को कम आंकने का प्रयास किया जा रहा है। पंडित नेहरू ने ही देश को सहनशीलता का सिद्धांत दिया, जिस कारण आज भारत इस मुकाम तक पहुंचा।

अगर जवाहरलाल नेहरू न होते तो भारत का हाल पाकिस्तान जैसा होता। उन्होंने कहा कि भाखडा बांध पर 25 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से पैदा होने वाली बिजली खरीदने की बजाए भाजपा सरकार गुजरात की कंपनी से महंगी बिजली खरीद रही है।

भाजपा ने सत्ता में आते ही देश को मंदी के दौर में धकेल दिया।

150 वादे, एक साल में एक भी पूरा नहीं
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू के कारण भारत एक परमाणु शक्ति बना। आज एक साजिश के तहत हिंदुस्तान में सांप्रदायिक झगड़े कराए जा रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से 150 वादे किए थे। लेकिन एक साल में एक वादा भी पूरा नहीं किया।

सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए। मैं सरकार को विधानसभा में, अशोक तंवर सरकार को सड़कों पर घेरेंगे।

बिहार की जनता ने दिया जवाब
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि आडवाणी का रथ बिहार में रोका गया था। महागठबंधन ने बिहार में मोदी का रथ रोक लिया है। अब देश में कहीं पर भी उनका रथ आगे नहीं बढ़ेगा।

नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की गरिमा को गिराते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका जवाब बिहार की जनता ने वोट की चोट के जरिए दिया। यादव ने कहा कि भाजपा का पूरा नाम भारतीय झूठी पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी है।


सपनों को पूरा करने राजनीति में आई : सावित्री जिंदल
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि वह स्व. ओपी जिंदल के सपनों को पूरा करने राजनीति में आई हैं। अशोक तंवर के बारे में उन्होंने कहा कि वह भी गरीब बच्चों की मदद करते हैं।

जिंदल ने लोगों से कहा कि अपने बच्चों को इंटरनेट तथा मोबाइल का सही तरह से उपयोग करना सिखाएं। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed