फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bird flu, hisar blue bird seal due to bird flue fear, hisar

बर्ड फ्लू में नए वायरस की आशंका, ब्लू बर्ड सील

Thu, 03 Nov 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 03 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
bird flu, hisar blue bird seal due to bird flue fear, hisar
Alert of bird flu in chandigarh - फोटो : Demo Pic

हिसार ब्लू बर्ड झील में पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लूू की आशंका के बाद अब ब्लू बर्ड पयर्टन केंद्र को भी अस्थायी तौर पर ताले लगाकर बंद कर दिया गया है। पशु पालन विभाग के डायरेक्टर जनरल ने ब्लू बर्ड पहुंचकर मौके का मुआयना किया। विभाग को अब बर्ड फ्लू के बारे में रिपोर्ट का इंतजार है। बर्ड फ्लू में नए वायरस की आशंका भी मानी जा रही है। इसे देखते हुए पूरे हरियाणा में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं पोल्ट्री फार्म संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी पक्षी के बीमार होने या मरने पर उसकी सूचना तुरंत पशुपालन विभाग को दी जाए। गौरतलब है कि ब्लू बर्ड झील में दस से अधिक पक्षियों की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। मंगलवार को झील के एरिया को सील कर प्रतिबंधित किया गया था। हालांकि बुधवार को कोई मृत पक्षी नहीं मिला।

विज्ञापन


पर्यटन केंद्र पर लगाया ताला
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते ब्लू बर्ड पर्यटन स्थल को सील कर दिया गया। किसी को भी पर्यटन स्थल पर आने की अनुमति नहीं है। यहां मेन गेट पर भी ताला लगा दिया है। पर्यटन केंद्र के सभी 13 कमरे, बार, रेस्टोरेंट बंद किए गए हैं। यहां काम करने वाले करीब 22 कर्मचारियों को अवकाश दे दिया गया है। निगरानी के लिए नियुक्त चार चौकीदारों को भी दूर से ही निगरानी करने के लिए कहा गया है। लुवास व पशुपालन के चिकित्सकों को भी मास्क लगाकर अंदर जाने की अनुमति है। झील के चारों और जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


झील में आते हैं प्रवासी पक्षी
बुधवार को मुआयना करने के लिए हिसार पहुंचे पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. जीएस जाखड ने कहा कि ब्लू बर्ड टूरिस्ट कांप्लेक्स में बनी झील में बतखों के मरने का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ था। पहले दिन 4 बतख झील में मरी मिली थीं। अगले दिन यह संख्या दस से अधिक पहुंच गई। ब्लू बर्ड झील में प्रवासी पक्षी भी आते हैं लेकिन ज्यादातर पक्षी स्थानीय ही हैं। झील में पक्षियों के मरने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए ब्लू बर्ड कांप्लेक्स में आम लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है। रिपोर्ट आने तक अलर्ट जारी रहेगा। पशुपालन विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ संपर्क में हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि बर्ड फ्लू की आशंका सच होती है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलजार रहने वाले पर्यटन केंद्र में सन्नाटा
मंत्री से लेकर विधायक, तमाम आला अधिकारी ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र में ही रुकते हैं। इसके अलावा यहां बार व रेस्टोरेंट में भी अच्छी संख्या होती है। एनएच 10 पर होने के कारण यहां पर्यटकों की संख्या भी आती है। बुधवार को नजारा पूरी तरह से उलट रहा। यहां पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा।

नए वायरस की आशंका
पशुपालन विभाग के चिकित्सकों व लुवास के साइंटिस्ट इस बार बर्ड फ्लू में नए वायरस की आशंका मान रहे हैं। नए वायरस की आशंका के कारण सैंपल जांलधर के बाद एमपी के भोपाल की लैब में भी भेजे गए हैं। उम्मीद है कि वीरवार को रिपोर्ट आ जाएगी।

हमने आशंका के बाद पूरे हरियाणा को अलर्ट किया है। भोपाल लैब में बुुधवार दोपहर ढाई बजे सैंपल की जांच शुरू हुई है, जिसमें करीब 12 घंटे की प्रोसेस है। वीरवार दोपहर तक हमें रिपोर्ट मिल जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही होगी। दिल्ली में कुछ दिन पहले एनएवनएचवन की बजाए एनवनएचसेवन वायरस मिला था।

- डॉ. जीएस जाखड, महानिदेशक, पशुपालन विभाग, हरियाणा

बर्ड फ्लू की आशंका के बाद हमने अस्थायी तौर पर पर्यटन केंद्र को बंद किया है। रिपोर्ट मिलते ही इसे वापस शुरू किया जाएगा। वैसे भी पिछले दो दिन से यहां कस्टमर नहीं आ रहे थे। इस बारे में डीसी निखिल गजराज को अवगत कराया गया है। पर्यटन विभाग के आला अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी है।
- शेर सिंह, काउंटर इंचार्ज, ब्लू बर्ड पयर्टन केंद्र, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed