फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Biker knife student

सिरफिरे से बात करने से मना करने पर बाइकर ने छात्रा को मारा चाकू

Sun, 16 Apr 2017 12:23 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 16 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Biker knife student
police doing investigation
शहर में शनिवार दोपहर स्कूल से लौट रही बारहवीं कक्षा की एक छात्रा का बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोका और मोबाइल फोन पर एक अन्य युवक से बात करानी चाही। लड़की ने इनकार किया तो फोन पर बात करने वाले शख्स के कहने पर बाइकर लड़की को पेट में चाकू मारकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर फोन वाले शख्स और उसके फुफेरे भाई को हिरासत में ले लिया है। घायल छात्रा को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


 लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी सवा ग्यारह बजे स्कूल से लौट रही थी। उसे रास्ते में पटेल नगर का शिखंडी और दो अन्य युवक बाइक पर मिले। बाइकर ने उनकी बेटी का रास्ता रोक लिया। तब शिखंडी ने अपने ममेरे भाई गौरव का फोन अपने मोबाइल का स्पीकर ऑनकर मिला दिया। वह लड़की को बोला कि ले गौरव से बात कर। महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने बात करने से मना कर दिया। इस पर दूसरी तरफ से गौरव ने शिखंडी को कहा कि नहीं बात करती तो सबक सिखा दो, पुलिस को मोटा पैसा खिला रखा है, अपना कुछ बिगड़ने वाला नहीं। इतने में वे उसकी बेटी से मारपीट करने लगे और शिखंडी ने पेट पर चाकू से वार कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर हमलावर भाग खड़े हुए। वे जाते-जाते परिवार को जान से मारने की धमकी दे गए। फिर लड़की घायल अवस्था में अपने मामा के घर पहुंची।
विज्ञापन


लापता हो गई थी छात्रा, मुंबई में मिली थी
महिला ने बताया कि उसकी बेटी पिछले माह लापता हो गई थी। तब उसने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। हमने पुलिस को पहले बता दिया था कि इस मामले में पटेल नगर के गौरव का हाथ हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर छोड़ दिया। मगर हमने जो नाम बताए, उनको गिरफ्तार नहीं किया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को रेल में रेलवे कर्मियों ने बेटिकट यात्रा करते पकड़कर उनको फोन पर सूचना दे दी थी। वे मुंबई पहुंचे और वहां कोर्ट में कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे 10 दिन बाद बाल आश्रम से लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लड़की ने यहां आकर बताया था कि उसे युवक की भाभी बहलाकर दिल्ली ले गईं थीं। वहां नकदी और सोने की बालियां छीन लीं और फिर उसे मुंबई की ट्रेन में बैठाकर वह खुद लौट आईं। महिला ने कहा कि पुलिस उसके घर लड़की के बयान लेने आई थी। लड़की ने युवक की भाभी के खिलाफ बयान देने चाहे तो पुलिस कर्मी बिना बयान लिए लौट गए। आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष को लाभ देना चाहती है।

कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर किया था दुष्कर्म
महिला ने बताया कि लड़की पिछले सत्र में एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं पटेल नगर का युवक गौरव बारहवीं कक्षा का छात्र था। आरोप है कि फेयरवेल पार्टी में गौरव नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर लड़की को बाहर एक कमरे में ले गया था और उसके साथ रेप किया था। लड़की के बताने पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी और तब राजीनामा हो गया था।

सिरफिरे से तंग होकर दूसरे स्कूल में नाम लिखवाया
महिला ने बताया कि सिरफिरे से तंग होकर उन्होंने बेटी का पहले वाला स्कूल छुड़वा दिया। युवक छात्रा का स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था। यही नहीं वह उसे काफी परेशान करता था। लड़की ने यह बात घर बताई थी। उन्होंने अब की बार लड़की का दाखिला घर के पास एक प्राइवेट स्कूल में कराया था। मगर फिर भी वे पीछा नहीं छोड़ रहा।  


पुलिस ने कहा आरोप निराधार
दूसरी तरफ आजाद नगर चौकी के हेडकांस्टेबल हेमराज का कहना है कि हमने किसी से कोई पैसा नहीं लिया। यदि छात्रा पक्ष ने ऐसा आरोप लगाया है तो सरासर गलत है। हमने तुरंत गुमशुदगी का केस दर्ज किया था और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed