फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike-riding miscreants shot dead a 22-year youth

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की 22 वर्षीय युवक की हत्या

Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants shot dead a 22-year youth
सीसवाल गांव में घटनास्थल पर जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : Hisar
सीसवाल गांव के शिवालय चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मौके पर चौक के पास शराब ठेके औरप कोहली गांव के शराब ठेके पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सीसवाल चौक पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आवश्यक तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीतू शनिवार सुबह शिवालय मंदिर के पास बने खेल अखाड़े में अभ्यास करने के बाद एक ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर घर आ रहा था। शिवालय चौक पर पंहुचने के बाद अमित ट्रैक्टर से उतर गया और अपने घर की तरफ जाने लगा। उसी समय अपाचे बाइक पर दो युवक आये और उन्होंने अमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में अमित को 5 गोलियां लगीं, जिनमें से 3 गोलियां अमित के सिर में व 2 छाती में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद हमलावर गांव के ही ठेके पर फायरिंग करते हुए ठेकेदार को भी देख लेने की धमकी देते हुए गांव कोहली की ओर फरार हो गए। कोहली गांव में भी शराब ठेके पर फयरिंग कर दहशत फैलाई और बाइक पर फरार हो गए। गांव में ठेके पर गोली चलने व हत्या की सूचना मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण शिवालय चौक पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

नाके लगाए, नहीं मिले आरोपी
सूचना मिलने के बाद आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीटी करवाई गई। पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की, लेकिन देर शाम तक पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉ. अजय भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और आवश्यक तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें दबिश दे रहीं हैं
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
-मनदीप सिंह, प्रभारी, आदमपुर थाना।

अमित उर्फ मीतू का फाइल फोटो

अमित उर्फ मीतू का फाइल फोटो- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed