फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike rider injured after colliding with tractor, case registered

Hisar News: ट्रैक्टर से टकराया बाइक सवार घायल, केस दर्ज

Tue, 08 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 08 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after colliding with tractor, case registered
नारनौंद। गांव थुराना निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव थुराना निवासी 32 वर्षीय बिट्टू चार जुलाई की शाम बाइक पर सवार होकर माजरा गांव होकर माजरा प्याऊ की ओर जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे गांव माजरा प्याऊ में आगे तेज रफ्तार में चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण पीछे से आ रहे बिट्टू की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे घायल होकर वह सड़क पर गिर गया।

राहगीरों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई कृष्ण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर ई-साक्ष्य जुटाए। घायल बिट्टू ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बाद में पता चला कि यह ट्रैक्टर ट्रॉली माजरा निवासी ग्रामीण की है। बिट्टू ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसलिए पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed