{"_id":"61ccab466a74c76e5a06b340","slug":"bike-mobile-and-cash-snatched-after-beating-liquor-contract-worker-hisar-news-hsr620732686","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के कारिंदे के साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल व पैसे छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के कारिंदे के साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल व पैसे छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। गांव कापड़ों के शराब ठेके के कारिंदे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर मोबाइल, बाइक और नकदी छीन ली। इस बारे में उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
जींद जिले के बरसोला निवासी सुनील उर्फ शीला ने बताया कि वह कापड़ों के शराब ठेके पर सेल्समैन है। कापड़ो निवासी परमजीत उर्फ प्रमु गांव में अवैध शराब बेचने का काम करता है। 28 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 5 बजे गली में प्रमू के मकान के आगे शराब की मुखबरी के लिए गया था। इसी दौरान परमजीत उर्फ प्रमु, प्रवीन, किताबो, दीपक, कमलेश, मुकेश व 5 अन्य ने उसे मकान में खींच लिया और मारपीट की। उन्होंने उसकी बाइक, मोबाइल फोन व 700 रुपये छीन लिए। पुलिस ने सुनील उर्फ शीला के बयान पर परमजीत उर्फ प्रमु, प्रवीन, किताबो, दीपक, कमलेश, मुकेश व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ईंटों से हमला कर घर में की तोड़फोड़
वहीं, गांव भैणी अमीरपुर में एक परिवार के लोगों पर कुछ युवकों ने ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ भी की। भैणी अमीरपुर निवासी जयबीर ने बताया कि 26 दिसंबर दोपहर करीब 1 बजे वह बलिंद्र के घर पर बैठा था। उसी दौरान श्यामलाल उर्फ धोला के मकान की छत पर बिट्टू, सुनील, अमित, सूरज बैठे थे। जब वह, उसके भाई उमेद व दलबीर व बलिंद्र गली से जा रहे थे तो उक्त लोगों ने ईंटें बरसानी शुरू कर दी।