फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike collides with tree, youth dies, friend injured

Hisar News: बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, youth dies, friend injured
हांसी। ढाणी राजू रोड पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव प्रेम नगर निवासी 21 वर्षीय साहिल अपने दोस्त गगन के साथ सुबह 8 बजे बाइक पर सवार होकर गांव ढाणी राजू की ओर से हांसी जा रहा था। बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण बाइक पेड़ से जा टकराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके दोस्त गगन को हिसार रेफर कर दिया गया। साहिल के पिता सेवा राम खेतीबाड़ी करते हैं। साहिल का एक आठ वर्षीय छोटा भाई है। साहिल व गगन अलग-अलग निजी अस्पताल की लैब में काम करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed