फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhiwani Ju's son has become old, now leopard will come from Rohtak to increase the number of cubs

भिवानी जू का सन्नी हुआ बूढ़ा, अब शावक संख्या बढ़ाने के लिए रोहतक से आएगा तेंदुआ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Ju's son has become old, now leopard will come from Rohtak to increase the number of cubs
भिवानी जू में बैठा तेंदुआ सन्नी। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। भिवानी जू में इंदौर से शेर शिवा आने के बाद अब तेंदुआ लाने की तैयारी शुरू हो गई है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण दिल्ली पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। फिलहाल भिवानी जू में एक नर और एक मादा तेंदुआ हैं, लेकिन नर तेंदुआ सन्नी काफी बूढ़ा हो चुका है। जू में शावकों की संख्या बढ़ाने के लिए उसकी जगह दूसरा तेंदुआ रोहतक से लाए जाने की बात चल रही है। दूसरा तेंदुआ आने के बाद भिवानी जू के तेंदुआ को अलग पिंजरा में रखा जाएगा या फिर किसी दूसरे जू में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शिमला में 2006 में हुआ था सन्नी का जन्म, 2012 में लाया गया था भिवानी जू
तेंदुआ सन्नी का जन्म वर्ष 2006 में मार्च महीने में शिमला में हुआ था। वर्ष 2012 में इसे भिवानी जू में लाया गया था। वहीं नर तेंदुआ सन्नी के साथ ही मादा तेंदुआ सोनिया भी रहती है। दोनों को एक ही पिंजरे में रखा गया है, मगर नर तेंदुआ की उम्र मार्च महीने में 16 साल हो जाएगी। जबकि मादा तेंदुआ सोनिया का जन्म छत बीड़ पटियाला में हुआ था। वर्ष 2019 में इसे भिवानी जू में लाया गया। उस समय इसकी उम्र तीन साल थी, लेकिन नर और मादा की उम्र के बीच काफी अंतर होने के कारण मिलान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अब मादा तेंदुआ की उम्र का ही नर तेंदुआ लाया जाएगा, ताकि भिवानी जू में शावकों की संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन

हो चुकी मादा तेंदुआ की मौत
भिवानी चिड़ियाघर में पहले नर तेंदुआ के साथ मादा तेंदुआ रहती थी, लेकिन मादा तेंदुआ की उम्र ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद यहां छतबीड़ पटियाला से मादा तेंदुआ सोनिया लाई गई थी। जब से वह भिवानी जू में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिसार के डियर पार्क में लाई जाएगी दो मादा हिरण
उधर, हिरणों का भी जोड़ा बनाने के लिए उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाएगा। भिवानी में एक नर चिंकारा हिरण है। ऐसे में मादा हिरण प्रजनन केंद्र केरू से लाई जाएगी। वहीं, हिसार के डियर पार्क में दो नर चिंकारा हिरण हैं। यहां भी रेवाड़ी के झाबड़ा से दो मादा हिरण लाई जाएंगी। भिवानी जू में काला हिरण का जोड़ा बनाया जाएगा। वहां एक नर हिरण है। हिसार के डियर पार्क से मादा हिरण भेजी जाएगी।

भिवानी जू में तेंदुआ सन्नी काफी बूढ़ा हो चुका है। इसकी उम्र अगले माह 16 साल हो जाएगी। तेंदुआ की उम्र 18 से 20 साल तक ही होती है। ऐसे में अब यहां दूसरा तेंदुआ लाया जाएगा। जल्द ही नर तेंदुआ लाने की अनुमति मिल जाएगी। - वेदप्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed