फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bharatiya Kisan Union announces assembly siege on 27th November

Hisar News: भारतीय किसान यूनियन के 27 नवंबर को विधानसभा घेराव का एलान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union announces assembly siege on 27th November
हिसार। भारतीय किसान यूनियन की बैठक वीरवार को जाट धर्मशाला में हुई।यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि 29 अक्तूबर को जींद में प्रदेश स्तरीय मीटिंग होगी। 27 नवंबर को 72 घंटों के लिए चंडीगढ़ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यूनियन ने धान की खरीद शुरु करने की मांग की। किसानों से जुड़ी समस्याओं व लंबित मांगों को लेकर कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्य मांगे एमएसपी पर फसल खरीदी जाएं। मनरेगा योजना को खेती के साथ जोड़ा जाए। जिससे मजदूरों के साथ-साथ किसानों को भी फायदा होगा। फसल बीमा योजना में पूरा प्रीमीयम सरकार की ओर से भरा जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। किसानों के सभी कर्ज तुरंत प्रभाव से माफ करें। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान इस कर्ज के नीचे दबा हुआ है। प्रदेश की मंडियों में धान पड़ा सड़ रहा है। सरकार की ओर से खरीद बंद कर दी गई है। सरकार तुरंत प्रभाव से धान की खरीद व उठान करें। किसानों को व्यापारी लगातार लूट रहे हैं। सरकार ने धान का एमएसपी 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। वहीं व्यापारी 2000-2085 रुपये प्रति क्विंटल खरीदे रहे हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना में घोटाले हो रहे हैं। इसे बंद किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed