{"_id":"6761b9f657e9db7ed90e6444","slug":"beldar-stopped-from-filing-nomination-for-municipal-employees-union-elections-hisar-news-c-21-hsr1005-526832-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए बेलदार को नामांकन भरने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए बेलदार को नामांकन भरने से रोका
Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
हिसार। नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन भरे गए। इस दौरान नगर निगम में बेलदार के पद पर तैनात कर्मचारी को नामांकन भरने से रोक दिया गया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ। बेलदार का आरोप है कि उससे कहा गया कि सिर्फ सफाई कर्मचारी ही नामांकन भर सकते हैं।
नगर निगम में बेलदार पर तैनात पर कर्मचारी अनिल मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर प्रधान पद के लिए नामांकन जमा करवाने पहुंचा। अनिल के मुताबिक उसे कहा गया कि आप नामांकन नहीं भर सकते। तर्क यह दिया गया कि आप यूनियन के चंद की पर्ची नहीं कटवाते और आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग नहीं लेते। इस पर अनिल ने कहा कि वह हमेशा यूनियन को चंदा देता है और जब कभी हड़ताल की कॉल आती है तो वह हड़ताल में शामिल नहीं होता। अनिल ने बताया कि उस समय राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने भी उसे नामांकन नहीं भरने दिया। इसी बीच किसी ने कहा कि सिर्फ सफाई कर्मचारी ही यह चुनाव लड़ सकते हैं। यह बात सुनकर वह वहां से आ गया।
5 पैनल ने भरा नामांकन
इस दौरान 5 पैनल ने अपना नामांकन भरा, जिसमें पूर्व प्रधान राजेश बागड़ी, सुरेंद्र उर्फ गोलू, पवन चौहान, पवन पाहवा व श्याम का नाम शामिल है। 19 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। 27 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक नई कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। इस दौरान प्रधान के अलावा वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव, कैशियर, प्रेस सचिव, संगठन सचिव, मुख्य संगठन सचिव, मुख्य सलाहकार व ऑडिटर का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार थोड़ा बदलाव किया गया है। जो संघ का सदस्य है, वह लगातार आंदोलनों में सक्रिय रहा हो, सिर्फ उन्हीं के आवेदनों को स्वीकार किया गया है। काफी कर्मचारी आंदोलनों में भाग नहीं लेते और नेतागिरी के लिए चुनाव लड़ने आ जाते हैं। - मांगेराम तिगरा, पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी, नगर पालिका कर्मचारी संघ