फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bees are an important link in the food chain

Hisar News: मधुमक्खियां भोजन शृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bees are an important link in the food chain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में विश्व मधुमक्खी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि मधुमक्खियां शहद देने वाली कीट नहीं है बल्कि हमारे जीवन, पर्यावरण और भोजन शृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्हाेंने कहा कि विश्व की लगभग 75 प्रतिशत खाद्य फसलें परागण पर निर्भर हैं। इस कार्य को मुख्य रूप से मधुमक्खियां करती हैं। मधुमक्खियों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मधुमक्खियां फसलों एवं सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ पोषण सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को लेकर अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कुलपति ने कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को शहद वितरित किया।
विज्ञापन

अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने कहा वर्तमान समय में मधुमक्खियां अनेक खतरों का सामना कर रही हैं जिसमें कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आवास की हानि तथा बीमारियां शामिल हैं। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा, विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीता यादव, डॉ. भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed