फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bavaria gang's fifth accused on three-day remand

बावरिया गैंग का पांचवां आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bavaria gang's fifth accused on three-day remand
हिसार। सीआईए टीम ने चोरी और हत्या प्रयास मामले में फरार चल रहे बावरिया गैंग के सदस्य और दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेेश एटा के अंबेडकर नगर वासी दिनेश उर्फ जितेंद्र उर्फ झूडी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस उक्त मामले में बोकली जिला भरतपुर, राजस्थान निवासी राज कुमार उर्फ विशाल, एटा, उत्तर प्रदेश निवासी नरेश उर्फ पप्पू, नांगल तेजू जिला रेवाड़ी निवासी विनोद उर्फ सोनू और संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। इस संबंध में उकलाना थाना में 5 जनवरी 2022 को हत्या प्रयास, चोरी, मारपीट आदि धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एसआई संदीप ने बताया कि दस हजार रुपये के शातिर अपराधी को राजस्थान के रूपवास गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश उर्फ जितेंद्र से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी की रात को दौलतपुर निवासी राजा के घर 5-6 युवक घुस गए और अंदर रखे हुए संदूक को बाहर ले गए। जिसमें नकदी रखी हुई थी। जब आरोपी बाहर आए तो राजा की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो घर के बाकी सदस्य भी उठकर बाहर आए। इसी दौरान चोरी करने वालों ने राजा की पत्नी राजबाला के सिर पर डंडे से वार किया। राजा और अन्य पर गोली चलाई। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और एक आरोपी विनोद को पकड़ लिया था। उक्त मामले में आरोपी जितेंद्र फरार चल रहा था। उस पर दस हजार रुपये की इनाम था। आरोपी जितेंद्र को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed