फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barwala: Public problems should be resolved before illegal colonies are approved

नगर परिषद की बैठक में कालोनियों को वैध करने के प्रस्ताव पर जताया ऐतराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Barwala: Public problems should be resolved before illegal colonies are approved
बरवाला। नगर पालिका हाउस की बैठक शुक्रवार को चेयरमैन रमेश बैटरीवाला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कुल 19 में से 17 पार्षद मौजूद रहे। बैठक में शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने पर चर्चा हुई, लेकिन वार्ड-1 से पार्षद संजय वाल्मीकि, वार्ड-4 से पार्षद मीनू शर्मा, वार्ड-9 से पार्षद सोनिया आनंद व वार्ड-10 से पार्षद सुमन नोथावत ने इस प्रस्ताव पर एतराज जताया।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि पूरे शहर में जन समस्याओं का अंबार लगा है। शहर का काफी बड़ा हिस्सा जलभराव से जूझ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के बजाय हाउस की बैठक में अवैध कॉलोनियों को मंजूर करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पार्षद सोनिया आनंद ने कहा कि अवैध कालोनियों को मंजूर किए जाने का प्रस्ताव पारित करने से पहले सभी पार्षदों को यह जानकारी दी जानी चाहिए थी कि सर्वे में कौन-कौन सी कॉलोनी शामिल हैं। पार्षदों को इन कॉलोनियों को देखने-परखने का मौका दिया जाना चाहिए। पार्षदों द्वारा लिखित रूप में नगर पालिका बरवाला के विकास कार्यों का किस खाते में कितना पैसा है व अब तक किस काम के लिए कितनी राशि निकाली गई है। इसका पूरा ब्योरा पूरे हाउस के सामने रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों के एतराज जताने पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला का कहना था कि आज की बैठक केवल अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की कार्रवाई को लेकर थी। शहर की अन्य समस्याओं को लेकर हाउस की बैठक आगामी सप्ताह में होनी है। अवैध कालोनियों को नियमित करने के लिए नियम व शर्तें पूरी करने वाली कॉलोनियों के प्रस्ताव सरकार द्वारा नगर पालिका से मांगे गए हैं। पार्षदों को विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि का हिसाब-किताब बैठक में बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed