फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barwala and Agroha jammed to increase the number of buses on the route

मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के लिए बरवाला और अग्रोहा में लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Barwala and Agroha jammed to increase the number of buses on the route
बालक चौपटा पर जाम लगाए हुए छात्र व मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
बरवाला। बरवाला से भूना मार्ग पर बस सेवा की सुविधा नहीं मिलने पर बुधवार का विद्यार्थियों ने बालक चौपटा चौक पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा लगे जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर डायल 112 के अधिकारी एसआई राजबीर सिंह व थाना प्रभारी राज कुमार मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान गांव बालक के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप को मौके पर बुलाया गया व विद्यार्थियों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि इस रूट पर परिवहन विभाग की बसों का सुबह के समय वैसे ही कम आवागमन रहता है। इसके बावजूद जो बसें रूट पर चलती हैं उनके चालक भी बसों को ढंग से नहीं रोकते। इसके चलते वे समय पर शिक्षण संस्थान नहीं पहुंच पाते। बसों में भीड़ होने पर छात्रों को जान जोखिम में डालकर छत व खिड़कियों में लटक कर सफर करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने विद्यार्थियों से कहा कि वह अन्य गांव के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर बसों की समस्या के समाधान के लिए रोडवेज के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन

आदर्श गांव किरमारा के लोगों ने बस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया
अग्रोहा से उकलाना मार्ग पर बसों की कमी के चलते किरमारा गांव के ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का पहला आदर्श गांव बस सुविधा से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश कुमार, अनिल कुमार, पवन, दीवान सिंह, धर्मवीर, सत्यवान, राजेश और जिले सिंह आदि ने बताया कि अग्रोहा से उकलाना मार्ग पर बसों की कमी है। पूरे दिन में दो से तीन ही बसें चलती हैं। स्कूल, कॉलेज व ड्यूटी के लिए जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर बसों का आवागमन कम होने के कारण किरमारा बस स्टैंड पर पहुंचने से पहले से ही बस सवारियों से भर जाती हैं। स्कूली विद्यार्थियों को खिड़कियों में लटक कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 2 दिनों में इस मार्ग पर बसों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूर्व छात्र नेता सत्यवान लोहचब ने बताया कि बसों की समस्या के समाधान के लिए राज्यमंत्री अनूप धानक से लेकर आला अधिकारियों तक समस्या अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed