फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bar election tomorrow 15 candidate will figiht for five post

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कल, 5 पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 05 Nov 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
bar election tomorrow 15 candidate will figiht for five post
सह चुनाव अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी ला? - फोटो : Hisar
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 6 नवंबर को होंगे, जिनमें 5 पदों के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष पद शामिल हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए एसोसिएशन में 2060 अधिवक्ता मतदाता हैं। इन पांचों पदों में प्रधान के लिए 5, उपप्रधान के लिए 4 और सचिव, सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 2-2 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया हुआ है। इसके अलावा सहचुनाव अधिकारी राजवीर सिंह पायल, रतन सिंह पानू, मीनू शर्मा, सुरेंद्र बेरवाल व विक्रमजीत मित्तल को बनाया गया है। बुधवार को चुनाव अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सह चुनाव अधिकारियों ने हिस्सा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। खोवाल ने कहा कि चुनाव की तैयारियां पूरी हैं और कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदाताओं से कराया प्रत्याशियों का परिचय
चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी उम्मीदवारों का परिचय कराने के लिए मीटिंग हॉल में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता लाल बहादुर खोवाल ने की, जबकि मंच संचालन सुरेंद्र बेरवाल ने किया। इसमें सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने तरीके से सभी वकीलों को अपना परिचय देते हुए और अपने प्रत्याशी पद का परिचय कराया। प्रत्याशियों ने इस मीटिंग के माध्यम से ही सभी वकीलों से वोटों की अपील की। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते किसी भी तरह के प्रचार पर रोक लगाई हुई है। इस कारण वकीलों की परिचयात्मक बैठक कराई गई। चुनाव अधिकारी लाल बहादुर खोवाल ने सभी उम्मीदवारों व मतदाताओं से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पदों के लिए ये प्रत्याशी मैदान में
प्रधान पद के लिए 5 नाम
- अनेंद्र सिंह लोहरा
- मनदीप कुमार बिश्नोई
- नीरज सिंह सिवाच
- राजेश कुमार कालीरामण
- विवेक सैनी
उपप्रधान के पद के लिए 4 नाम
- अजित सिंह ढिल्लो
- जगवंत सिंह बामल
- निशि भार्गवा
- राजेश कुमार यादव
सचिव पद के लिए 2 नाम
- मुकेश कुमार शर्मा
- संदीप बूरा
सहसचिव पद के लिए 2 नाम
- नवीन कुमार पंवार
- पीयूष तापरिया
कोषाध्यक्ष के पद के लिए 2 नाम
- प्रदीप सिंह बागड़िया
- सीताराम भाटी
एकमात्र महिला उम्मीदवार उपप्रधान पद की दौड़ में
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों में से केवल एक महिला अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। एडवोकेट निशि भार्गवा ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन भरा हुआ है। बाकी पदों में से कोई भी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed