{"_id":"589e1abe4f1c1b2938378908","slug":"bank-po-purse-has-snached","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करते आ रही थी बैंक पीओ, झपटमार छीन ले गए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बात करते आ रही थी बैंक पीओ, झपटमार छीन ले गए मोबाइल
amarujala/Hisar
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक टोहाना से हिसार अपने घर लाजपत नगर आर रही पीओ शिखा तनेजा का स्कूटी सवार झपटमार मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वारदात भी डीएसपी गीतिका जाखड़ के घर के आसपास हुई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
लाजपत नगर में रहने वाली युवती शिखा का कहना है कि वह टोहाना में पंजाब एंड सिंध बैंक में पीओ है। बैंक से छुट्टी करने के बाद टोहाना से वे वीरवार शाम को हिसार पहुंची। बस स्टैंड से उन्होंने ऑटो ले लिया। ऑटो से उतरकर जब वह घर जाने लगी तो अचानक उनकी बहन का फोन आ गया। वह बहन से बातें करते हुए घर जा रही थीं। पीछे से अचानक स्कूटी पर सवार दो युवक आए। उन्होंने मोबाइल झपट लिया। वारदात के बाद वह घबरा गई। वह चिल्लाईं भी मगर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे युवक मौके से फरार हो गए थे। युवकों की उम्र उन्होंने 20 से 22 साल के आसपास बताई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए स्कूटी सवार
पीओ शिखा तनेजा ने बताया कि लजीज होटल के सीसीटीवी में स्कूटी सवार युवकों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस आसपास के और सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि इस एरिया में झपटमारी की वारदात अधिक हो रही है। हाल ही में डॉ. परूथी का भी युवकों ने इसी अंदाज में मोबाइल छीना था। वे भी मोबाइल फोन पर बातें करते हुए शाम को टहल रहे थे। अचानक पीछे से युवकों ने आकर झपटमारी कर मोबाइल फोन छीन लिया था।
विज्ञापन