फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bail petition of Future Maker company's CMD rejected

54 करोड़ जीएसटी गड़बड़ी मामला : फ्यूचर मेकर कपंनी के सीएमडी की जमानत याचिका खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bail petition of Future Maker company's CMD rejected
हिसार। फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़े 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी गड़बड़ी मामले में बुधवार को राजीव की अदालत में कंपनी के सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल की जमानत याचिका आगे बढ़ाने पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। फिलहाल आरोपी बंसीलाल जेल में बंद है जीएसटी के मामले में दोनों की 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता देवेंद्र वर्मा ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष की तरफ कहा गया कि 60 दिन में मुकदमे में ट्रायल की कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। अधिक ट्रायल चलने के कारण धारा 437(6)के तहत जमानत के लिए याचिका लगाई थी। शिकायत पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपियों की सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर बेल पेंडिंग है। इसके अलावा कानूनी पहलू /प्रावधान के अनुसार भी बैल नही बनती है इसलिए इनकी बेल याचिका मंजूर नहीं की जा सकती है। अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

धारा 437(6) के तहत मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन मामले में 60 दिन के भीतर सुनवाई /ट्रायल पूरी न होने पर आरोपी जमानत के लिए आवेदन कर सकता है। शिकायत पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि राधेश्याम और बंसीलाल ने 10 नवंबर 2025 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद हाई कोर्ट में भी जमानत याचिका लगाई गई थी जिसे अदालत में खारिज कर दिया था। रेगुलर बेल सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई है जिस पर 4 मई को सुनवाई होगी। फिलहाल राधेश्याम जेल से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed