Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bacteriophage therapy is effective for humans and animals; the government should formulate regulations: Prof. Gopal Das

बैक्टीरियोफेज थैरेपी मानव और पशुओं के लिए कारगर, सरकार बनाए नियम : प्रो. गोपाल दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bacteriophage therapy is effective for humans and animals; the government should formulate regulations: Prof. Gopal Das
हिसार। बैक्टीरियोफेज थैरेपी मानव और पशुओं में संक्रमण के उपचार के लिए काफी कारगर हो सकती है। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने और गंभीर संक्रमणों में उपचार का विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए सरकार को स्पष्ट नियम बनाने चाहिए। यह बात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व डीन रिसर्च प्रो. गोपाल दास ने मंगलवार को राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। इसके बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक का असर कम होने के कारण इस पुरानी उपचार पद्धति पर फिर से शोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रो. गोपाल दास ने बताया कि बैक्टीरियोफेज थैरेपी में बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले वायरस का इस्तेमाल किया जाता है। एक से अधिक वायरस के मिश्रण को कॉकटेल कहा जाता है। पुराने अल्सर, गंभीर संक्रमण और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के बाद होने वाले संक्रमण में यह थैरेपी उपयोगी हो सकती है। इसका उपचार कई बार लंबे समय तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्पष्ट नियम नहीं होने के कारण गंभीर संक्रमण के मामलों में भी इस थैरेपी का इस्तेमाल करने में परेशानी आती है। यह एंटीबायोटिक के मुकाबले सस्ती पड़ती है। कुछ संक्रमणों में बैक्टीरिया की परत बन जाती है जिस पर एंटीबायोटिक असर नहीं करती, जबकि बैक्टीरियोफेज काम कर सकता है। इससे उन एंटीबायोटिक दवाओं का असर दोबारा बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है जिनका प्रभाव कम हो गया है। देश में इस विषय पर कई शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं और क्लीनिकल व मानव परीक्षण भी सफल रहे हैं। पशुओं में भी इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। सरकार इस दिशा में ध्यान दे तो अधिक लोगों और पशुओं को इसका लाभ मिल सकता है।

कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ
राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में मंगलवार सुबह कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ पीपीवीएफआरए के चेयरमैन डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज, आईसीएआर के डीडीजी डॉ. रघुवेंद्रा भाटा, आईसीएआर के डीडीआर डॉ. यशपाल मलिक, एसकेयूएएसटी जम्मू के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी और लुवास के कुलपति प्रो. विनोद वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इनमें बेल्जियम, यूके, कोपनहेगन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed