फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Auto driver absconded after snatching old woman's pension

Hisar News: ऑटो चालक बुजुर्ग महिला की पेंशन छीन कर फरार

Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 25 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Auto driver absconded after snatching old woman's pension
शहर में एक ऑटो चालक ने दुर्गा कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला का अपहरण कर लिया। उसके बाद घोड़ा फार्म मार्ग पर लेकर उसके साथ मारपीट की और पेंशन समेत 4 हजार की नकदी छीन कर उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ अपहरण और लूट का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी सरबती ने बताया कि 20 फरवरी को घर से पेंशन लेने के लिए निकली थी। रेलवे स्टेशन के पास से एक ऑटो 100 रुपये में किराये पर किया था। ऑटो में बैठकर बैंक आ गई। वहां से 2500 रुपये की पेंशन निकलवाई और वापस ऑटो के पास आ गई। ऑटो चालक घर की तरफ ले जाने के बजाय घोड़ा फार्म मार्ग पर ले गया। वहां मेरे साथ मारपीट और पेंशन के 2500 रुपये समेत 4 हजार की नकदी छीन कर मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने मदद की और मुझे 200 रुपये दिए। उसके बाद ऑटो के जरिये डबल फाटक के पास पहुंची और बेटी को वहां पर बुलाया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed