फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attention Cheating in the name of holiday package

सावधान! हॉली-डे पैकेज के नाम पर हो रही ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attention Cheating in the name of holiday package
हिसार। अगर आप इस बार की छुट्टियां देश-विदेश में प्लान कर रहे हैं और आप को सस्ते टूर पैकेज देने वाली ट्रैवल एजेंसियों की तलाश है तो थोड़ा सावधान हो जाएं। इन दिनों सस्ते टूर पैकेज का झांसा दिखाकर साइबर ठग ट्रैवल एजेंसी के कर्मियों का प्रतिरूपण कर और यात्रा विज्ञापनों का उपयोग कर धोखाधड़ी करने का नया तरीका आजमाने लगे हैं। इस बारे में पुलिस ने हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन

डीआईजी बलवान सिंह राणा ने कहा कि धोखेबाज विज्ञापन, फर्जी ट्रैवल वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लोगों से संपर्क कर रहे हैं। मेक माई ट्रिप, एआईआरबीएनबी जैसी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म के नाम का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर फर्जी ट्रैवल वेबसाइट व हॉली डे पैकेज वेबसाइट बना नकली विज्ञापन प्रसारित करते हैं। यात्रा पैकेज पर अविश्वसनीय छूट प्रदान करने या किसी ट्रैवल कंपनी/एयरलाइन के कर्मचारी बन नागरिकों से संपर्क करते हैं। अगर कोई नागरिक उस नकली विज्ञापन का जवाब देता है तो वे उसे अपना शिकार बना लेते हैं। नकली यात्रा पैकेज खरीदने के लिए रुपये ऑनलाइन बैंकिंग विधियों के माध्यम से भुगतान करने को प्रेरित करते हैं। सामान्य नागरिक साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले इन तरीकों के शिकार हो जाते हैं और इस तरह की यात्रा पैकेज, फ्लाइट टिकट, हॉली डे पैकेज आदि बुक करके अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित को धोखेबाज द्वारा संपर्क बंद करने पर उनके साथ की गई धोखाधड़ी का पता चलता है। अनजान व्यक्ति द्वारा फोन, सोशल मीडिया या ईमेल के माध्यम से एक अच्छे ट्रैवल पैकेज की पेशकश करने पर, ट्रैवल पैकेज लेने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच परख कर लें। एसी वेबसाइटों के यूआरएल को परखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली पेज की करें रिपोर्ट
नागरिकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन नकली पेजों की रिपोर्ट करनी चाहिए। जहां पर सस्ता विज्ञापन प्रचारित किया जा रहा है। इस तरह के सस्ते ऑफर के लिए कभी भी अपने बैंक के विवरण का खुलासा न करें तथा किसी भी तरह की फीस का भुगतान कतई न करें।

व्यक्तिगत जानकारी नहीं करें साझा
व्यक्तिगत जानकारी को सोशल मीडिया पर काम से काम साझा करें। अनजान लोगों को पैसे, अकाउंट डिटेल या किसी भी प्रकार के निजी दस्तावेज, तस्वीरें या वीडियो न भेजें। किसी भी नागरिक के साथ साइबर क्राइम संबंधित या ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed