फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt to kidnap married woman, shot at protest

विवाहिता के अपहरण का प्रयास, विरोध पर मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap married woman, shot at protest
घायल पूनम। संवाद - फोटो : Hisar
हांसी। विकास नगर में वीरवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक विवाहिता को गोली मार दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने विवाहिता को जबरदस्ती बाइक पर बैठा अपहरण का प्रयास किया।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल 32 वर्षीय पूनम को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नारनौंद के दीपक सोनी और प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी 32 वर्षीय पूनम ने बताया कि उसकी शादी बोगा राम कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मोजी से हुई है। दिवाली के दिन पूनम अपनी माता रामबाई के साथ खरीदारी करने के लिए गई थी। शाम करीब सात बजे वह घर जा रही थी। इसी दौरान दीपक सोनी और प्रवीण बाइक पर आए और हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दीपक ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दीपक ने पिस्तौल निकाली और पूनम पर गोली चला दी। गोली पूनम के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल पूनम ने बताया कि कुछ समय पहले उसका दीपक से मेलजोल था। लेकिन अब बातचीत बंद थी। जिस कारण दीपक उससे रंजिश रखने लगा था। दीपक उसको जबरदस्ती अपने साथ रखना चाहता है। इसी कारण उस पर गोली चलाई है। महिला को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह, शहर थाना प्रभारी विकास कुमार व सीआइए पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घायल पूनम के भाई संदीप से बातचीत करते डीएसपी राज सिंह। संवाद

घायल पूनम के भाई संदीप से बातचीत करते डीएसपी राज सिंह। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed