{"_id":"69a348b032bf2702ce0601d7","slug":"attacked-with-a-knife-looted-25-thousand-rupees-from-the-shopkeeper-and-fled-hisar-news-c-21-hsr1020-821262-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चाकू से किया हमला, दुकानदार से 25 हजार रुपये लूटकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चाकू से किया हमला, दुकानदार से 25 हजार रुपये लूटकर भागा
विज्ञापन
हिसार। डीएन कॉलेज के पास स्थित न्यू अग्रवाल कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक नकाबपोश युवक ने किरयाणा दुकानदार पर चाकू से हमला कर उससे 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल दुकानदार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू अग्रवाल कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि उसने अपने मकान में ही किरयाणा की दुकान कर रखी है। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह दुकान के अंदर बैठकर नकदी गिन रहा था। इसी दौरान एक युवक दो बार दुकान के सामने से संदिग्ध अवस्था में आता-जाता दिखाई दिया।
कुछ देर बाद वह युवक सीधे दुकान में आया। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अंदर आते ही उसने अचानक चाकू से राजेश के हाथ पर वार कर दिया। वार के बाद आरोपी ने उसके हाथ से करीब 25 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग स्थिति समझ पाते, आरोपी भाग चुका था। दुकान पर ही काम करने वाला एक युवक उस समय खाना खा रहा था। शोर सुनकर वह तुरंत बाहर आया और आरोपी के पीछे दौड़ा, लेकिन उसे पकड़ नहीं सका।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। सिटी थाना प्रभारी अमित कूंडू ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।