फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ATM Exchange teacher 70 thousand Rs

एटीएम बदल कर शिक्षिका के खाते से निकाली 70 हजार की नकदी

Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 16 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदल कर पैसे निकलवाने के मामले में इस बार दो शरारती तत्वों ने एक शिक्षिका को अपना निशाना बनाया है। तिकोना पार्क के समीप एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने आई शिक्षिका का दो युवकों ने बड़ी चालाकी से एटीएम बदल लिया। आरोपी युवकों ने एटीएम के माध्यम से शिक्षिका को 70 हजार रुपये की चपत लगाई है। पुलिस ने इस संबंध में निवासी व चरखी दादरी के कलाली-बलाली में आईटीआई में बतौर इंस्ट्रेक्टर के पद पर कार्यरत गीता सैनी की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना को अंजाम देने वाले युवक एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में आ गए है।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में गीता ने कहा है कि वह हांसी में अपनी बहन के साथ खरीददारी करने आई थी। इस दौरान वह तिकोना पार्क के समीप एटीएम से 10 हजार की नकदी निकलवाने गई। गीता ने बताया कि मौके पर दो युवक पहले से ही एटीएम दुकान में थे। इस दौरान युवकों ने उनसे कहा कि एटीएम मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही, मैं तुम्हारे पैसे निकाल देता हूं। युवकों ने उनसे एटीएम लेकर पासवर्ड पूछा और 10 हजार रूपए निकाल कर दे दिए। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने बड़ी ही चतुराई से उनका एटीएम बदल दिया। गीता ने बताया कि उस समय तो उन्हें इसके बारे में पता नहीं चला लेकिन जब वह घर पहुंची और मोबाइल पर मेसेज चैक किया   तो उनके खाते से 70 हजार रुपये निकले हुए थे।
विज्ञापन


 गीता ने बताया कि उसके खाते में 3 लाख 74 हजार रुपये बैलेंस था। 10 हजार निकलवाने के बाद 3 लाख 64 रुपये की राशी होने चाहिए थी, जबकि उसके खाते में 2 लाख 94 हजार रुपये बकाया राशि थी। इसके बाद उन्होंने अपना एटीएम ब्लॉक करवा दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सोमवार को सीसीटीवी फुटेज लेकर युवकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed