{"_id":"66b3bd4dc2d2e7991700eed3","slug":"assistant-sanitation-inspector-of-barwala-municipality-suspended-for-negligence-in-work-hisar-news-c-21-hsr1005-438162-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार्य में कोताही बरतने पर बरवाला पालिका का सहायक सफाई निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार्य में कोताही बरतने पर बरवाला पालिका का सहायक सफाई निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
जिले की सभी निकायों के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक करते जिला नगरायुक्त प्रदीप दह
हिसार। जिला नगरायुक्त प्रदीप दहिया ने सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार को जिले की सभी निकायों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान कार्य में कोताही बरतने पर बरवाला नगर पालिका के सहायक सफाई निरीक्षक को निलंबित किया गया। साथ ही सभी निकायों को सफाई व्यवस्था को लेकर अक्टूबर तक का एक्शन प्लान तैयार करने के आदेश दिए।
बैठक में जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी निकायों से सफाई व्यवस्था व डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने के बारे में जानकारी ली। उकलाना के अधिकारियों ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने को लेकर टेंडर लगाया था, जिसमें दो एजेंसी आई थी। अब दोबारा से टेंडर लगाया गया है। जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि पुरानी गाइड लाइन पर टेंडर नहीं लगाएंगे। किसी कारण से लगाना पड़े तो उसके लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेंगे। इस दौरान पालिका सचिव की तरफ से 1 अगस्त को एएसआई दीपक को लेकर की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला नगरायुक्त ने एएसआई को तुंरत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबन अवधि के दौरान एएसआई दीपक का मुख्यालय उकलाना होगा। सचिव ने बताया था कि एएसआई दीपक ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
हांसी के एक्सईएन को भी लगाई फटकार
हांसी की सफाई व्यवस्था लेकर जिला नगरायुक्त ने एक्सईएन जयवीर डूडी को फटकार लगाते हुए कहा कि हांसी में सफाई व्यवस्था लचर है। यहां ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि नई एसओपी की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करें। जिला नगर आयुक्त ने हांसी नगर परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर व सफाई व्यवस्था की वर्तमान स्थिति के लिए पेश होने के निर्देश दिए। बरवाला नगर पालिका के एएसआई दीपक ने बताया कि शहर से डोर-टू-डोर कचरा उठाने के कार्य के लिए पुरानी गाइड लाइन के अनुसार टेंडर लगाया था, जो 18 अगस्त का खुलेगा। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल, उप-निगम आयुक्त वीरेंद्र सहारण, सीनियर अकाउंट ऑफिसर अशोक नेहरा, एई सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।