फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Assistant Professor arrested in the blast case was taken to the bungalow and made to identify the place

Hisar News: धमाके के मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर को कोठी में ले जाकर कराई निशानदेही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor arrested in the blast case was taken to the bungalow and made to identify the place

विज्ञापन
हिसार। कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके के मामले में गिरफ्तार सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार को लेकर पुलिस ने सेक्टर 14 के कुछ एरिया में मौके का मुआयना कराया। पुलिस ने उस स्थान का निरीक्षण भी किया जहां पर पाइप रखे गए थे। जांच अधिकारी एएसआई मनमोहन सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान कुछ स्थानों की निशानदेही कराई है। पकंज कुमार सहयोग नहीं कर रहे हैं।
कबाड़ी की दुकान में 23 जून को हुए धमाके में विस्फोटक पदार्थ भरे लोहे के पाइप बेचने के आरोपी महेंद्रगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज के गिरफ्तार किया था। जिसे मंगलवार को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस सेक्टर 14 निवासी
विज्ञापन

पकंज कुमार से पाइप में भरे विस्फोटक के बारे में पूछा। पंकज ने पुलिस के बताया कि वह विस्फोटक उसका किराएदार लाया था। जो अब मकान छोड़कर जा चुका है। पुलिस को पकंज की कहानी पर पूरा विश्वास नहीं है। पुलिस ने पंकज की सेक्टर 14 स्थित कोठी पर निशानदेही कराई। साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर भी ले कर गई। पाइप बेचने वाले तक पहुंचने के लिए पुलिस की 5 टीमों ने सेक्टर-14,33 और ऋषिनगर के 140 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जांच अधिकारी उप निरीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज ने जान-बूझकर विस्फोटक पदार्थ से भरा लोहे का पाइप कबाड़ी को बेचा था। पकंज को पता था कि पाइप में विस्फोटक भरा हुआ है। उसकी लापरवाही और गैरकानूनी काम के चलते विस्फोट हुआ था।23 जून को को दोपहर करीब एक बजे ऋषिनगर स्थित कबाड़ी की दुकान में धमाका हुआ।जिसमें श्रीचंद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed