फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Assembly elections: Stinginess in giving tickets to half the population, only one woman on all seven seats

विधानसभा चुनाव : आधी आबादी को टिकट देने में कंजूसी, सातों सीटों पर सिर्फ एक महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Stinginess in giving tickets to half the population, only one woman on all seven seats
हिसार। आधी आबादी किसी भी चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करती है, लेकिन राजनीति में इनकी पूरी भागीदारी हो, इसे कोई दल तवज्जो नहीं देता। जिले की सातों विधानसभा सीट पर उतारे गए प्रमुख पांच दलों के 35 प्रत्याशियों में से इस बार महज एक महिला है। इनेलो ने बरवाला सीट से महिला प्रत्याशी संजना सातरोड को चुनावी मैदान में उतारा है, परंतु कांग्रेस, भाजपा, जजपा और आप ने एक भी महिला प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने जिले में किसी भी सीट पर महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया था, भाजपा ने केवल एक टिकट दिया था। हालांकि वह भी विधानसभा नहीं पहुंच सकी थीं।
विज्ञापन

महिलाओं को बराबरी का हक देने की बड़ी बड़ी बातें तो हर राजनीतिक दल करता है। पंचायत व निकाय चुनाव में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, लेकिन विधानसभा चुनाव आते-आते महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम हो जाता है। लोकसभा स्तर पर यह और भी कम है। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों से केवल दो महिला विधायक ही दिल्ली पहुंची, जिसमें अंबाला से बंतो कटारिया और सिरसा से कुमारी सैलजा का नाम शामिल हैं। प्रतिशत निकालें तो कुल 20 प्रतिशत महिला सांसद बनी। 50 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी महिलाओं को 20 फीसदी हिस्सा मिला। वर्ष 2005 से 2009 तक जिले की 7 सीटों में केवल एक सावित्री जिंदल महिला विधायक थी। 2009 से 2014 के बीच सावित्री जिंदल हिसार से तथा नारनौंद से सरोज मोर विधायक थीं। 2014 से 2019 तक रेणुका बिश्नाेई एकमात्र महिला विधायक रहीं। 2019 से 2024 तक के कार्यकाल में एक भी महिला विधायक नहीं थी।
विज्ञापन


----
किस सीट पर कब महिला विधायक बनीं
विधानसभा सीट वर्ष महिला विधायक
आदमपुर 1987 जसमा देवी
आदमपुर 2010 रेणुका बिश्नोई
नारनौंद 2009 सरोज मोर
हिसार 1967 स्नेहलता
हिसार 2005 सावित्री जिंदल
हिसार 2009 सावित्री जिंदल
हांसी 2014 रेणुका बिश्नोई
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार लोकसभा सीट से आज तक नहीं बनी महिला सांसद
हिसार जिले से अब तक कोई महिला सांसद नहीं बनी हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल, जन नायक जनता पार्टी ने महिला प्रत्याशियों को उतारा, लेकिन दोनों हार गईं थीं। आज तक कोई महिला प्रत्याशी दूसरा स्थान भी हासिल नहीं कर सकीं। इससे पहले भी हिसार लोकसभा सीट से कुछ प्रत्याशियों ने प्रयास किए थे। हिसार की रहने वाली कुमारी सैलजा सिरसा और अंबाला से सांसद बन चुकी हैं।
---
पहली मेयर बनीं महिला
वर्ष 2013 में नगर निगम के पहली बार चुनाव हुए। शकुंतला राजलीवाला को मेयर चुना गया। दूसरी बार नगर निगम के चुनाव हुए तो वह मैदान नहीं उतरीं। अभी नगर निगम के तीसरे कार्यकाल के चुनाव होने हैं। इससे पहले महिलाएं नगर परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed