{"_id":"a6680fcb750f0fa7f9a93949f9e94a6f","slug":"ask-flour-entered-the-house-the-child-picks-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा मांगने घर में घुसी, बच्ची उठा ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा मांगने घर में घुसी, बच्ची उठा ले गई
hisar
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारकुतुब गेट क्षेत्र में सोमवार को आटा मांगने के बहाने एक महिला घर में घुसकर नवजात बच्ची का अपहरण कर ले गई। सिटी पुलिस ने एक टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बच्ची को लेकर दिल्ली की ओर ट्रेन में गई है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह करीब दस बजे चारकुतुब गेट क्षेत्र में रंग रोगन का काम करने वाले संदीप की पत्नी नीलम अपनी मात्र 17 दिन की बच्ची को पालने में सुलाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान एक महिला उसके दरवाजे पर आई और आटा मांगा। इसी दौरान बातचीत में उक्त महिला ने नीलम से चाय पिलाने का निवेदन किया। नीलम ने पतीले में चाय चढ़ा दी और मकान की ऊपरी मंजिल पर पानी की मोटर बंद करने चले गई। मोटर बंद करके और कमरे की कुंडी लगाकर जब वह नीचे आई तो वहां न तो महिला थी और न ही पालने में उसकी बच्ची।
विज्ञापन
इसके बाद नीलम ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने बच्ची की तलाश भी की, लेकिन महिला और बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका। नीलम ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला अधेड़ उम्र की थी और उसने घाघरा पहना हुआ था। नीलम की ये दूसरी लड़की है। इससे बड़ी लड़की सवा साल की है। बच्ची के न मिलने की वजह से नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ऑटो चालकों से पूछताछ में खुलासा
जांच में सामने आया है कि महिला बच्ची को लेकर ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन गई थी। एक ऑटो चालक ने बताया है कि लाल घाघरा पहने महिला जल्दी में थी और उसे 10 की जगह 20 रुपये देकर चली गई। उस समय स्टेशन से किसान एक्सप्रेस जाती है, जो भिवानी, रोहतक के रास्ते दिल्ली जाती है। संभावना है कि महिला बच्ची को लेकर दिल्ली फरार हुई है।
कोट
मौके का मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है, लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।
- विजय कुमार, सब इंस्पेक्टर, सिटी थाना