{"_id":"695ea47137a05abb5906760d","slug":"asian-games-gold-medalist-ekta-bhyan-gives-fitness-lessons-to-volunteers-hisar-news-c-21-hsr1020-785798-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट एकता भ्याण ने स्वयंसेवकों को दी फिटनेस की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट एकता भ्याण ने स्वयंसेवकों को दी फिटनेस की सीख
Wed, 07 Jan 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
जहाजपुल स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि प
- फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हिसार। जहाजपुल स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन पैरा एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट एकता भ्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्वयंसेवकों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया।
फिजिकल लिटरेसी (शारीरिक साक्षरता) विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए एकता भ्याण ने कहा कि शारीरिक रूप से ऊर्जावान और स्वस्थ रहना जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन व्यायाम करना और नियमित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को विभिन्न व्यायामों और शारीरिक क्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी करवाया।
कार्यक्रम अधिकारी संदीप शर्मा ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया के मंत्र को आज एकता भ्याण ने स्वयंसेवकों के साथ साझा किया। शर्मा ने बताया कि यह विद्यालय और एनएसएस इकाई के लिए गर्व का विषय है कि एकता भ्याण समय-समय पर एनएसएस स्वयंसेवकों को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन देती रहती हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी। वहीं आर्य नगर के एनएसएस अधिकारी दामोदर ने मनोरंजक गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। शिविर के दौरान विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता स्वराज भी उपस्थित रहीं।