फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ASI who went to catch electricity theft attacked with knife and brick

बिजली चोरी पकड़ने गए एएसआई पर चाकू व ईंट से हमला

Sun, 11 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ASI who went to catch electricity theft attacked with knife and brick
हिसार। बिजली निगम की ओर से दो दिन से प्रदेश भर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ठंडी सड़क स्थित वाल्मीकि बस्ती में बिजली चोरी पकड़े गई टीम में शामिल एएसआई पर एक युवक ने ईंट व चाकू से हमला कर दिया। मामले की शिकायत मिलगेट थाना पुलिस को दी गई
विज्ञापन

घायल एएसआई महाबीर सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी हिसार के आईएंडपी थाने में है। शनिवार को वह व एसडीओ नत्थूराम, जेई देवेंद्र कुमार, एएलएम सुरेंद्र व गाड़ी चालक विनोद कुमार बिजली चोरी पकड़ने के लिए ठंडी सड़क स्थित वाल्मीकि बस्ती गए थे। सुबह करीब साढ़े 6 बजे वाल्मीकि बस्ती में अनीश नाम के युवक के मकान में गए तो वह गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान आरोपी ने ईंट उठाकर उसके पेट पर मारी। जब उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी अनीश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed