{"_id":"6aeb7f11cb8172e6200b84d7","slug":"as-the-wind-died-down-smog-blanketed-the-city-making-it-difficult-to-breathe-hisar-news-c-21-hsr1020-987540-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हवा थमी तो शहर में छाया स्मॉग, सांस लेना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हवा थमी तो शहर में छाया स्मॉग, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
मास्क का प्रयोग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
हिसार। हवा की गति कम होने से शहर में लगातार तीसरे दिन स्मॉग छाया रहा। बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 291 दर्ज किया गया। धूल और धुएं के कण हवा में बने रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा चलने या हल्की बारिश होने पर ही राहत मिल सकती है।
नगर निगम ने धूल नियंत्रित करने के लिए वाटर गन से छिड़काव कराया। स्मॉग के कारण सांस और हृदय रोगियों के साथ-साथ आम लोगों को भी आंखों में जलन, पानी आने, त्वचा पर खुजली और गले में खराश जैसी समस्याएं हुईं।
नागरिक अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि ओपीडी में आंख, नाक और गले से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। धूल-धुएं से एलर्जी वाले लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। ओपीडी में रोजाना 150 से 160 मरीज आ रहे हैं। इनमें करीब 60 प्रतिशत आंखों में जलन व खुजली, नाक से पानी बहने और छींक आने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
दो वाटर स्प्रिंकलर गाड़ियों से कराया छिड़काव
नगर निगम ने बुधवार को दिल्ली रोड और राजगढ़ रोड पर दो वाटर स्प्रिंकलर गाड़ियां चलाईं। इनके माध्यम से पौधों और सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव कराया गया।